पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, परगट सिंह बने नए प्रदेश अध्यक्ष; अमरिंदर सिंह वड़िंग ने दिया इस्तीफा

0
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया हैं। वह पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन रह चुके हैं।

जाब कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन परगट सिंह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी हैं। वह चन्नी के साथ मिलकर राजा वड़िंग के खिलाफ मुहिम चला रहे थे, अब राहुल गांधी ने चन्नी की सिफारिश पर परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी है।

राजा वड़िंग 2022 से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान संभाल रहे थे। लेकिन हाल के महीनों में संगठन के भीतर नेतृत्व को लेकर चल रहे मंथन और गुटबाजी की चर्चा के बीच उन्होंने पद छोड़ दिया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। वहीं, आज इस्तीफा सौंपने वाले अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को भी उनके कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया गया है।

इससे पहले आज सुबह अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की राहुल गांधी के साथ लंबी मीटिंग हुई लेकिन मीटिंग के बाद राजा वडिंग ने जो कहा, उससे साफ हो गया कि राजा वडिंग के इस्तीफे से पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह थमेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बने हुए एक महीना हो गया और वो एक महीने में 2 घंटे के लिए पंजाब आए थे, उसी वक्त सचिन पायलट से छोटी सी मुलाकात हुई थी। इसके बाद राजा वडिंग ने अपने इस्तीफे के लिए सचिन पायलट को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि प्रभारी बनने के बाद ही सचिन पायलट ने तय कर लिया था कि मुझे हटाना है।

बता दें कि अगले साल ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस में काफी दिनों से उठापटक चल रही है। आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस नेतृत्व में किया गया यह बदलाव काफी अहम होने वाला है। क्योंकि पिछले काफी समय से पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी गहमागहमी का दौर जारी है।

बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस के नेता जिस तरह आपस में लड़ रहे हैं, वो तो सिर्फ ट्रेलर है अभी पूरी पिक्चर बाकी है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी किसी के सगे नहीं हैं। वह यूज एंड थ्रो की पॉलिसी पर चलते हैं, राजा वड़िंग इसका लेटेस्ट एग्जाम्पल हैं। पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि वड़िंग का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत है, चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ मचेगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *