भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भाजपा पर तीखा प्रहार, बोले- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी है सरकार की हालत

0

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता Bhupinder Singh Hooda ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अब “खिसियानी बिल्ली खंभा नोच रही है” जैसी स्थिति में है और इस मुद्दे पर पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है।हुड्डा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब वर्ष 2023 में ही बिल पास हो गया था तो इसे नोटिफाई क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का दौर भी 2022 में समाप्त हो चुका था, ऐसे में सरकार चाहती तो 2023 में ही इस कानून को लागू कर सकती थी। उनके मुताबिक, भाजपा की नीयत ही साफ नहीं थी, इसलिए इसे लागू करने में देरी की गई।

उन्होंने भाजपा द्वारा बुलाए गए विधानसभा सत्र को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। हुड्डा ने कहा कि भाजपा निंदा प्रस्ताव लाने की बात कर रही है, लेकिन कांग्रेस भी उनकी नीतियों और फैसलों की कड़ी निंदा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकार को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है और अब जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता।

इस दौरान हुड्डा ने प्रदेश में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 2013 में 87 लाख टन गेहूं की खरीद की गई थी, जबकि वर्तमान सरकार किसानों को उलझाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग नहीं हो रही है, जिससे किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हुड्डा ने कहा कि सरकार ने 72 घंटे के भीतर भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि एक भी किसान को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान और आढ़ती दोनों परेशान हैं और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

पोर्टल आधारित व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए हुड्डा ने कहा कि अगर सरकार सिर्फ पोर्टल के सहारे ही चलानी है तो फिर सरकार की जरूरत ही क्या है। उन्होंने कहा कि पोर्टल का कोई मायना नहीं है जब तक जमीनी स्तर पर व्यवस्था सुचारू रूप से काम न करे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *