दिल्ली में छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का मौन प्रोटेस्ट, आंदोलन के दौरान हुए भावुक

0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी का चल रहे विरोध-प्रदर्शन के पक्ष में आज अन्ना हजारे ने भी मौन आंदोलन किया. इस दौरान अन्ना के आंखों से आंसू आ गए. दिल्ली के छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का मौन आंदोलन दो घंटे चला. उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बातचीत की अपील की.

आंदोलन के दौरान छात्रों का दर्द बयां करते हुए अन्ना की आंखों से आंसू छलक पड़े. अन्ना अहिल्यानगर में मौन आंदोलन कर रहे थे. इसी दौरान हुए भावुक. दिल्ली के छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का दो घंटे चला मौन आंदोलन. उन्होंने सरकार से बातचीत की अपील.

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अहिल्यानगर (अहमदनगर) के वाडिया पार्क में चल रहे मौन प्रदर्शन के दौरान छात्रों की समस्याओं का जिक्र करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगें बातचीत के जरिए सुलझाई जानी चाहिए. दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अन्ना हजारे आज अहिल्यानगर (अहमदनगर) के वाडिया पार्क में दो घंटे के लिए मौन आंदोलन पर बैठे थे.

गौरतलब है कि बुधवार को ही अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली में विद्यार्थियों के मौजूदा प्रदर्शन के दौरान हिंसा एवं पुलिस कार्रवाई ‘बहुत दुखद’ है तथा लोकतंत्र में संवाद हमेशा टकराव से बेहतर होता है. हजारे ने पत्र में यह भी कहा था कि किसी मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं होगी, बल्कि इससे दूसरे मंत्रियों को जवाबदेही के बारे में एक मज़बूत संदेश जाएगा और शासन में सुधार आएगा.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *