रैपर बादशाह के सागो क्लब पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़ में क्लब किया गया सील

0

सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अब सिंगर अपने चंडीगढ़ स्थित एक नाइटक्लब को लेकर सुर्खियों में हैं, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इस पर ताला लगा दिया है। बादशाह के चंडीगढ़ स्थित क्लब ‘सागो बाय बादशाह’ पर कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सील कर दिया है। नाइटक्लब पर कथित नियमं के उल्लंघन और अनियमितताओं के चलते सील किया गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित क्लब में भवन निर्माण संबंधी सहित कई नियमों का उल्लंघन पाया गया है, जिसके चलते क्लब पर ये कार्रवाई की है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *