खन्ना में हादसा: धागा फैक्टरी जा रही महिलाओं की बस को टिप्पर ने मारी टक्कर, बस पलटने से 15 से ज्यादा घायल

खन्ना नेशनल हाईवे पर बीजा के पास बजरी से भरे टिप्पर ने धागा फैक्टरी की महिला कर्मियों से भरी बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस पलट गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में 15 से ज्यादा महिलाएं घायल हो गई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घायल महिलाएं खन्ना के आसपास के इलाकों, मंडी गोबिंदगढ़ और उसके आसपास के इलाकों की बताई जा रही हैं।
चौकी कोट के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को साइड पर करवा रास्ता सुचारू करवाया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। धागा फैक्टरी कौर सेन कंपनी के सुपरवाइजर अजय सिंह ने बताया कि उनके मुलाजिमों की खड़ी बस को टिप्पर ने टक्कर मारी, जिसमें 20 से 20 महिलाएं घायल हुई है। दो सीरियस है, उनको चंडीगढ़ भेजा गया है।