राघव चड्ढा के खिलाफ AAP का कड़ा एक्शन, राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, कहा- न दिया जाए बोलने का समय
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को ‘डिप्टी लीडर’ पद से हटाने का अनुरोध किया है। पार्टी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सदन में चड्ढा को ‘आप’ कोटे से बोलने का समय न दिया जाए। पार्टी ने इसके अलावा राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी स्पीकर बनाने का अनुरोध किया है।
बता दें कि अशोक मित्तल पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। उनका चयन अप्रैल 2022 में राज्यसभा में हुआ था। तब से ही वह कई संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं। इनमें रक्षा समिति, वित्त समिति प्रमुख है। इसके साथ ही उन्हें भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री ग्रुप का फरवरी 2026 में सदस्य बनाया गया था।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
