AAP विधायक अनमोल गगन मान के पति और 2 अन्य को 2-2 साल की सजा, जानें पूरा मामला

0

मोहाली: खरड़ की AAP विधायक अनमोल गगन मान के पति, शाहबाज सिंह सोही और उनके दो साझेदारों जतिंदर सिंह व नश्तर सिंह को डेराबस्सी कोर्ट ने 3.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराते हुए दो-दो साल की सजा सुनाई है। मामला मेसर्स प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डर्स नामक हाउसिंग प्रोजेक्ट कंपनी से जुड़ा हुआ था। कोर्ट ने सभी तथ्यों और सबूतों की जांच के बाद यह फैसला सुनाया।

जानें क्या है पूरा मामला

शिकायत 30 नवंबर 2018 को दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि शाहबाज सिंह सोही और उनके साझेदारों ने राजपुरा में ‘सिल्वर सिटी’ नामक प्रोजेक्ट में निवेश का लालच देकर उनसे पैसे लिए।

शिकायत के अनुसार, कमलजीत ने आरोपियों को कुल 22,950 वर्ग गज के रेजिडेंशियल प्लॉट और 515 वर्ग गज के कमर्शियल प्लॉट खरीदने के लिए 7 करोड़ रुपए का चेक दिया था। इसके बाद आरोपियों ने जनवरी 2018 में 3 करोड़ रुपए का चेक देकर सौदा रद्द कर दिया और प्रोजेक्ट डेवलप करने के नाम पर अतिरिक्त 25 लाख और 1.5 करोड़ रुपए भी ले लिए।

कोर्ट का फैसला

लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने शिकायतकर्ता के पक्ष को सही मानते हुए तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया। अदालत ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत सजा सुनाई। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर कोई आरोपी पहले जेल जा चुका है, तो उसकी सजा कम हो सकती है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *