Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 6 जुलाई 2026
मेष राशि: लाभ में जो अटका था वो आज आगे बढ़ेगा, सुबह का वक्त सबसे सही है
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन दो हिस्सों में बंटा है। बुधदेव के वक्री होने से बातचीत अटक-अटक कर आगे बढ़ेगी। नेटवर्किंग रुकी हुई थी, वो आज फिर से आगे बढ़ाने का समय है। करियर के मामले में बंद पड़े पुराना रास्तों को एक बार टटोलने की जरूरत है। पड़ोसियों के साथ संबंध सुधारने या विवादित मुद्दों को हल करने का समय है। चौथे घर में बृहस्पति का साथ बना हुआ है जिससे घर के मामले शांत और अनुकूल रहेंगे। लग्नेश मंगलदेव आर्थिक रूप से उन्नति करने की एनर्जी दे रहे हैं। हालांकि, शाम के बाद मन में अजीब सी बेचैनी आ सकती है। उस वक्त कोई बड़ा फैसला मत लें, बस आराम करें।
वृष राशि: करियर में भी एक नई हलचल शुरू होगी
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और करियर दोनों के लिहाज से राहत लेकर आया है। बुधदेव के वक्री होने से बातचीत में जो अटकाव बना रह सकता है। घर वाले भाव में बैठकर लग्नेश शुक्रदेव करियर वाले घर में एक गरिमामय एनर्जी दे रहे हैं। घर का माहौल खुशमिजाज रखेंगे, तो करियर अपने आप चमकने लगेगा। करियर में कोई पुरानी अटकी हुई बात आज फिर से सुनने को मिल सकती है। ध्यान से सुनें। मंगलदेव लग्न पर हैं, जिससे शरीर में ताकत और हौसला बना रहेगा। शाम के बाद किसी भी अहम बातचीत करने से बचें, थोड़ा आराम करना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि: लग्नेश बुधदेव आज मार्गी हुए हैं, पैसों में जो अटका था वो हिलेगा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास हो सकता है। लग्नेश बुधदेव आज वक्री स्थिति में कर्क से मिथुन की तरफ चल रहे हैं। आर्थिक मामलों में जो काम अटका था, जो भी पारिवारिक बातचीत रुकी हुई थी, वो आज गति पकड़ सकती है। मन में एक हल्कापन आएगा जो पिछले कई दिनों से नहीं था। सूर्यदेव लग्न पर हैं, जिससे दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी। गुरू का दिव्य साथ मिलने से घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। हालांकि, अभी एकदम से बड़ी खरीदारी या नया कॉन्ट्रैक्ट न करें।
कर्क राशि: व्यावहारिक ऊर्जा और बुद्धिमानी से भरा रहेगा आज का दिन
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन किसी तोहफे से कम नहीं है। बृहस्पति और बुधदेव लग्न पर हैं और बुधदेव वक्री हैं। यानी व्यक्तित्व में एक ऐसी व्यावहारिक एनर्जी और बुद्धिमान रहेगी, जो दूसरों को प्रभावित करेगी। आज आपकी बातों का दूसरों पर असर होगा। साझेदारी में लग्नेश चंद्रदेव एक गहरी और आध्यात्मिक एनर्जी दे रहे हैं। पार्टनर के साथ कुछ गहरी बातें हो सकती हैं। लाभ में मंगलदेव एक जोशीली एनर्जी दे रहे हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। हालांकि, शाम के बाद मन थोड़ा भारी हो सकता है, उस वक्त ध्यान या आराम करें।
सिंह राशि: व्यावसायिक साझेदारी और करियर में भी तरक्की के आसार
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन साझेदारी और करियर दोनों के मामले में असरदार है। बुधदेव के वक्री होने से लाभ का भाव एक्टिव होगा। दोस्तों का साथ मिलेगा, सोशल सर्किल से फायदा उठा सकते हैं। साझेदारी में चंद्रदेव एक गहरी और आध्यात्मिक एनर्जी दे रहे हैं। पार्टनर के साथ आज कोई अहम बात करें, तो मन का बोझ हल्का होगा। शुक्रदेव लग्न पर हैं, जिससे व्यक्तित्व में राजसी आकर्षण साफ दिखेगा। योगकारक मंगलदेव करियर में एक मजबूत और ठोस कदम आगे बढ़ाते हैं। हालांकि, शाम के बाद अकेलापन महसूस हो सकता है। किसी अपने से बात करें।
कन्या राशि: लग्नेश बुधदेव अटके हुए लाभ को आज दिला सकते हैं
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ के मामले में बेहद राहत भरा है। लग्नेश बुधदेव लाभ वाले घर रिवर्स गेयर में चल रहे हैं। पिछले दिनों किए गए जिन कामों का लाभ या क्रेडिट नहीं मिला था, वो मिल सकता है। नेटवर्किंग में जो दरवाजे बंद थे, वो आज खुलने लगेंगे। कोई पुराना संपर्क आज अचानक याद आ सकता है या कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। करियर में सूर्यदेव व्यावहारिक बदलाव की एनर्जी दे रहे हैं। ऑफिस में आप पूरे अधिकार के साथ काम करेंगे। शनिदेव साझेदारियों में स्थिरता बनाए हुए हैं। हालांकि, अभी एकदम नई योजना में पैसा मत लगाएं, एक-दो दिन और रुकें।
तुला राशि: करियर में अटकी बातें आज आगे बढ़ेंगी, शाम से पहले काम निपटा लें
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से राहत भरा है। बुधदेव की वजह से करियर में जो भी पुराना रुका हुआ काम था, वो आज फिर से गति पकड़ सकता है। लग्नेश शुक्रदेव लाभ भाव में बैठकर रॉयल फीलिंग दे सकते हैं। पांचवें भाव में चंद्रदेव एक गहरी और आध्यात्मिक शांति दे रहे हैं। संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। मनोरंजन के लिए समय निकाल सकेंगे। कहीं, घूमने जाने का प्लान बन सकता है। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त देते हैं। हालांकि, शाम के बाद कोई भी बड़ा करियर फैसला मत लें।
वृश्चिक राशि: भाग्य का रास्ता साफ हो रहा है, किस्मत से बनेंगे काम
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और घर दोनों के मामले में राहत लेकर आया है। बुधदेव के मार्गी होने से भाग्य में जो अटकाव था, वो हटने लगेगा। किस्मत की मदद से किसी पुराने काम का रास्ता आज अचानक खुल सकता है। घर में चंद्रदेव एक गहरी और आध्यात्मिक एनर्जी लाए हैं। घर में कोई अहम बात हो सकती है। मां का आशीर्वाद लेकर काम पर जाएंगे, तो लाभ होगा। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी में एक उन्नति भरी एनर्जी दे रहे हैं। हालांकि, शाम के बाद घर में कोई पुरानी बात न उठाएं, माहौल थोड़ा भारी हो सकता है।
धनु राशि: लग्नेश की कृपा से छुपे मामलों में स्पष्टता आएगी
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और बातचीत दोनों के लिहाज से असरदार है। बुधदेव के वक्री होने से छुपे मामलों में जो धुंध थी, वो छंटने लगेगी। लग्नेश बृहस्पति छुपे मामलों वाले घर में बुधदेव के साथ हैं जिससे कोई पुरानी और अनसुलझी बात आज एक नई रोशनी में दिखेगी। पड़ोसी के साथ पानी को लेकर विवाद हो सकता है, लिहाजा थोड़ा ध्यान रखें। मंगलदेव सेहत में एक जोरदार एनर्जी दे रहे हैं। आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। हालांकि, शाम के बाद पैसों का कोई बड़ा फैसला मत लें।
मकर राशि: साझेदारी में अटकी बातें आज सुलझेंगी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन साझेदारी और एकांत दोनों के मामले में राहत भरा है। बुधदेव के वक्री होने से साझेदारी में जो बातें रुकी हुई थीं, उन्हें क्लियर करने का समय है। कोई पुराना समझौता जो अधूरा पड़ा था, उसे आज आगे बढ़ाने का सही वक्त है। धन भाव में चंद्रदेव और राहुदेव आर्थिक मामलों में आपकी महत्वाकांक्षा को बढ़ा रहे हैं। योगकारक शुक्रदेव बदलाव के घर में केतुदेव के साथ बैठकर ऑकल्ट साइंस के विषयों में रुझान बढ़ा सकते हैं। लग्नेश शनिदेव मेहनत का फल दे सकते हैं। हालांकि शाम के बाद साझेदारी की कोई बड़ी बात न करें, जरूरी सभी काम सुबह निपटा लें।
कुंभ राशि: आज चंद्रदेव आपकी राशि में हैं, आध्यात्म से खुलेगा आगे का रास्ता
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और सेहत दोनों के लिहाज से गहरा और असरदार है। चंद्रदेव आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में सीधे लग्न पर हैं, जिससे मन में एक ऐसी आध्यात्मिक आग है, जो अंदर से रास्ता दिखाती है। यानी आपका इंट्यूशन अच्छी तरह से काम करेगा। बुधदेव के मार्गी होने से सेहत में जो भी अटका था, वो आज साफ होने लगेगा। योगकारक शुक्रदेव साझेदारी में एक गरिमामय एनर्जी लाए हैं। लग्नेश शनिदेव की मेहनत जारी है। हालांकि, शाम के बाद मन में उथल-पुथल आ सकती है। उस वक्त एकांत में बैठें और ध्यान करें।
मीन राशि: अपने पराक्रम से हासिल कर लेंगे हर मुकाम
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अपने पराक्रम के बल पर हर काम को करने का है। वो अपने कार्यों से आज हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। रचनात्मकता और एकांत दोनों के लिहाज से बेहद असरदार है। लग्नेश बृहस्पति रचनात्मकता वाले घर में बुधदेव के साथ हैं यानी रचनात्मक काम में जो भी अटकाव था वो आज हटेगा और एक नई दिशा मिलेगी। प्रेम में भी एक ऐसी गहराई आएगी जो पहले नहीं थी। चंद्रदेव एक आध्यात्मिक एनर्जी दे रहे हैं। एकांत में मन को गहरी शांति मिलेगी। हालांकि, शाम के बाद एकांत में भारीपन न लगे, इसलिए किसी अपने से बात करें।
