Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 21 जुलाई 2026

0

आज 21 जुलाई 2026, मंगलवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है। इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी और मंगलवार का संयोग होने के कारण आज मां दुर्गा के साथ हनुमान जी की आराधना का शुभ संयोग बना है। मान्यता है कि इस शुभ संयोग में व्रत करने और पूजा-पाठ करने से आदि शक्ति मां दुर्गा के साथ बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है और साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज दुर्गाष्टमी पर भद्रा का साया रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में भद्रा को शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। आज के पंचांग से जानें पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

यहां देखें 21 जुलाई का विस्तृत पंचांग- पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 21 जुलाई, मंगलवार, शक संवत् : 30 आषाढ़ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 06 श्रावण मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 06 सफर, 1448, विक्रमी संवत् : आषाढ़ शुक्ल अष्टमी रात्रि 05.17 मिनट (सूर्योदय पूर्व) तक। साध्य योग, विष्टि (भद्रा) करण सायं 04.40 मिनट तक। चंद्रमा कन्या राशि में प्रातः 07.55 मिनट तक उपरांत तुला राशि में। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। भद्रा सायं 04.40 मिनट तक। श्री दुर्गाष्टमी।

सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय- सुबह 06:10 बजे सूर्यास्त- रात 09:44 बजे चंद्रोदय- दोपहर 02:58 बजे चंद्रास्त- अगले दिन 22 जुलाई को सुबह 12:24 बजे आज के शुभ मुहूर्त- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:02 बजे से 05:36 बजे तक प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:19 बजे से सुबह 06:10 बजे तक अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:26 बजे से दोपहर 02:28 बजे तक विजय मुहूर्त- शाम 04:32 बजे से शाम 05:35 बजे तक गोधूलि मुहूर्त- रात 09:42 बजे से रात 09:59 बजे तक

सायाह्न सन्ध्या- रात 09:44 बजे से रात 10:34 बजे तक। अमृत काल- सुबह 10:28 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक। आज के अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- शाम 05:50 बजे से शाम 07:47 बजे तक। यमगण्ड- सुबह 10:03 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक। आडल योग- सुबह 06:10 बजे से शाम 05:19 बजे तक। दुर्मुहूर्त- सुबह 09:17 बजे से सुबह 10:19 बजे तक। गुलिक काल- दोपहर 01:57 बजे से दोपहर 03:53 बजे तक। भद्रा- सुबह 06:10 बजे से दोपहर 01:04 बजे तक।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *