मोहाली में CM मान आज युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज मोहाली पहुंचेंगे। जहां वे आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ प्रिजर्वेशन विभाग में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। विकास भवन ऑडिटोरियम में होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

राज्य सरकार का कहना है कि मार्च 2022 में सत्ता संभालने के बाद से रोजगार उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अब तक विभिन्न सरकारी विभागों में 68 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। सरकार चरणबद्ध तरीके से खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि सभी सरकारी भर्तियां पूरी तरह योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर की गई हैं। उनके अनुसार, अब तक किसी भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर कानूनी विवाद सामने नहीं आया है और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं से भी बचाव किया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *