पंजाब सरकार में 681 पदों पर भर्ती, आज से शुरू होंगे आवेदन

0

पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में 681 क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो गई है। यह भर्ती पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) के माध्यम से की जा रही है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है।

भर्ती के लिए सरकार ने कुछ अनिवार्य पात्रता शर्तें तय की हैं। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि फ्रेशर्स इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते। उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की योग्यता के साथ कम से कम तीन वर्ष का व्यावहारिक या शिक्षण अनुभव होना आवश्यक है। वहीं इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री धारकों के लिए न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव अनिवार्य रखा गया है।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास सीआईटीएस (CITS) प्रमाणपत्र होना चाहिए और 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय पास होना भी जरूरी है।

भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *