फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन का नए कानूनी सहायता सिस्टम के खिलाफ आंदोलन

0

फतेहगढ़ साहिब जिला बार एसोसिएशन ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (LADCS) के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन ‘नो वर्क डे’ के कारण जिला अदालतों में न्यायिक कार्य प्रभावित रहा।

हड़ताल के दौरान वकीलों ने अदालत परिसर के प्रवेश द्वार बंद कर दिए, जिससे दूर-दराज से आए वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बार एसोसिएशन का कहना है कि नया लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम विशेष रूप से युवा वकीलों और आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं की आजीविका पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। उनका आरोप है कि मुफ्त कानूनी सहायता की व्यवस्था का लाभ ऐसे लोग भी उठा रहे हैं, जो निजी वकील रखने में सक्षम हैं, जिससे स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस करने वाले वकीलों का काम प्रभावित हो रहा है।

बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती या इस व्यवस्था में बदलाव नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *