आम आदमी को बड़ी राहत, कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

0

जुलाई महीने की शुरुआत एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं, खासकर कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई 2026 से एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें लागू कर दी हैं। इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की बड़ी कटौती की गई है, हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये पुराने रेट पर ही मिलते रहेंगे।

नई कीमतों के अनुसार, देश के कई प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 183.50 रुपये कम होकर 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता हुआ है और अब इसकी कीमत 3,236 रुपये की जगह 3,052.50 रुपये हो गई है।

शहर 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर
दिल्ली ₹2,930.00 ₹942.00
लखनऊ ₹3,052.50 ₹979.50
कोलकाता ₹3,081.50 ₹968.00
पटना ₹3,227.00 ₹1,031.50

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 174 रुपये सस्ता होकर 3,255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 3,227 रुपये तय की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को राहत मिलेगी।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *