अमरनाथ जा रहे यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, 3 लोगों की मौत
पंजाब के बठिंडा जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
