पंचकूला के सीए पंकज गुप्ता पीएफसी लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त
पंचकूला के सीए पंकज गुप्ता पीएफसी लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त
पंचकूला। भारत सरकार ने पंचकूला के प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी सीए पंकज गुप्ता को महारत्ना उपक्रम पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) लिमिटेड का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि सीए पंकज गुप्ता वर्तमान में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एनटीपीसी लिमिटेड में भी स्वतंत्र निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में सीए पंकज गुप्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
सीए पंकज गुप्ता की इस नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
