तकनीकी खराबी से भटका एयर इंडिया विमान, पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र की ओर पहुंचा, मच गया हड़कंप

0

दिल्ली से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-479 तकनीकी खराबी के भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। घटना सोमवार रात की है। पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी की चेतावनी के बाद विमान ने यू-टर्न लिया और भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लौट आया। वहीं, अमृतसर में नाम लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण फ्लाइट को वापसी दिल्ली लौटना पड़ा जिसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

अभी तक इसपर अधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि तकनीकी खराबी के चलते विमान अपने तय मार्ग से भटक गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक एयरबस ए321 विमान ने सोमवार रात 9 बजकर 07 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खामी आने से विमान अपने निर्धारित रूट से भटक गया। हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और विमान को वापस मोड़ दिया गया।

वहीं, अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्धारित समय निकल जाने के कारण विमान को अमृतसर में उतारने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली ले जाया गया, जहां सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। करीब दो घंटे बाद दोबारा अनुमति मिलने पर विमान ने अमृतसर के लिए उड़ान भरी और तड़के करीब ढाई बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

इस घटना के कारण यात्रियों को करीब चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। जिन्हें रात 10 बजकर 30 मिनट तक अमृतसर पहुंचना था, वे देर रात अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *