खाटू श्याम मंदिर में चोरी, दान पत्र से एक लाख रुपये लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

0

करनाल के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने मंदिर के दान पत्र (डोनेशन बॉक्स) को तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

शनिवार सुबह जब मंदिर पुजारी रोजाना की तरह मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया. अंदर जाकर देखा तो दान पत्र भी तोड़ा हुआ था और उसमें रखी नकदी गायब थी. मंदिर प्रबंधन ने तुरंत सदर पुलिस चौकी को सूचना दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. फुटेज में दो चोर साफ नजर आ रहे हैं. पुलिस की टीम फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने में जुटी हुई है.

मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि चोरों ने भगवान के घर को निशाना बनाकर चोरी की, जो बेहद निंदनीय है. उन्होंने पुलिस से अपील की है कि चोरों को शीघ्र पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए.

सदर चौकी इंचार्ज सलिंदर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. फॉरेंसिक टीम (FSL) भी मौके पर पहुंची है. चोरों की पहचान के लिए आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *