न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से हड़कंप: जश्न के बीच चली गोलियां

0

न्यूयॉर्क का मशहूर टाइम्स स्क्वायर गुरुवार की दोपहर अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठा। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3:40 बजे एक भीड़भाड़ वाले चौराहे पर अचानक झगड़ा शुरू हुआ। इस दौरान एक 26 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर चाकू मार दिया गया, जिसके तुरंत बाद वहां गोलीबारी शुरू हो गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते और छिपते हुए नजर आ रहे हैं।

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब शहर ‘न्यूयॉर्क निक्स’ (New York Knicks) की चैंपियनशिप जीत के जश्न में डूबा हुआ था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस घटना के पीछे का मकसद क्या था और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

गोलीबारी के बाद घायलों की संख्या को लेकर अभी पूरी तरह स्पष्टता नहीं है। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, घटना के बाद एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, बाद की रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि किसी को गोली लगने से गंभीर चोट या मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस अभी मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोलीबारी के कारण किसी को चोट तो नहीं आई।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने टाइम्स स्क्वायर के प्रभावित इलाकों को सील कर दिया। वहां तैनात अधिकारियों ने न केवल संदिग्ध का पीछा किया, बल्कि आसपास के सर्विलांस फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि यह टाइम्स स्क्वायर में एक सप्ताह के भीतर हुई गोलीबारी की दूसरी घटना है, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर