Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में आज आंधी-बरसात का अलर्ट ! देखें 23 जून तक कैसा रहेगा मौसम ?
हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज प्रदेश में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज और कल मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में आंधी के साथ बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन बाद 22 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से दो दिन मौसम प्रभावित रहेगा। वहीं, कल हरियाणा के औसत तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। Haryana Weather
हरियाणा में IMD द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 18 जून तक पूरे हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। Haryana Weather
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में मौसम 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। Haryana Weather
इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। इससे 19 जून की रात से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। Haryana Weather
इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 व 23 जून के दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, मगर रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है।
