जालंधर: महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, पिता ने कहा पति का नर्स के साथ था अफेयर,पति डॉक्टर पीयूष नेशनल आई हस्पताल का है मालिक

0

Oplus_16908288

जालंधर से एक बड़ी खबर आ रही है यहाँ एक डॉक्टर पत्नी ने डॉक्टर पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली

जलंधर के नेशनल आई हस्पताल के डॉक्टर पीयूष की पत्नी मीनाक्षी जो के कपूरथला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी पंखे से लटककर सूसाइड कर ली

मीनाक्षी के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि मीनाक्षी की शादी डॉ पीयूष से 2018 में हुई थी बेटी की शादी में उसने दहेज के साथ एक थार गाड़ी भी दी थी

डॉ पीयूष ने मीनाक्षी के नाम पर ढाई करोड़ का बैंक से लोन भी लिया हुआ था

मीनाक्षी के पिता प्रमोद का कहना है के उनके दामाद पीयूष का एक नर्स के साथ अफेयर था इसी कारण घर में क्लेश रहता था और उनका दामाद पीयूष उनकी बेटी से मारपीट करता था

मीनाक्षी की मां का कहना है कि बेटी की आत्महत्या की बात गलत भी हो सकती है शायद मेरी बेटी को पीयूष ने ही मारा हो मां का कहना है के पीयूष ने पहले भी मीनाक्षी को एक बार गला घोट कर मारने की कोशिश की थी

मीनाक्षी के पिता का कहने है जब मीनाक्षी की पीयूष पर शक़ हुआ तो उसने हस्पताल के सीसीटीवी फुटेज़ खंगाले तो उसे हस्पताल में काम करने वाली नर्स से अफेयर की जानकारी मिली जिसकी फुटेज़ उन्होंने ने पुलिस को दे दी है

पिता प्रमोद का कहना है के रोज़ रोज़ की मारपीट से तंग बेटी तलाक लेना चाहती थी और एक साल से वो पति से अलग रह रही थी और अब अपना मकान लेने जा रही थी इसी सिलसिले में जब वो बैंक गई तो उसे पता चला पीयूष ने उसके जाली दस्तक कर बैंक से ढाई करोड़ का लोन ले रखा है

इसी बात से वो बहुत परेशान हो गई उन्होंने ने कहा के आत्महत्या की बात झूठी भी हो सकती है हो सकता है कि पीयूष ने मीनाक्षी का कत्ल किया हो उन्होंने पुलिस को डॉक्टर पीयूष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *