केंद्र सरकार को घेरने की साझा रणनीति पर चर्चा, दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक

0

इंडिया ब्लॉक के सभी दल दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 22 पार्टियों के नेता मीटिंग में शामिल हो रहे हैं। डीएमके और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन से दूरी बना ली है। दोनों पार्टियों ने कांग्रेस पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं।

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हो रही बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और शिवसेना (उबाठा) के उद्धव ठाकरे समेत 22 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल हैं। ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव बैठक में शामिल हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक शुरू करते हुए कहा कि इस गठबंधन के लोगों ने मिलकर बीजेपी के दुर्भावनापूर्ण बिलों को परास्त किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश में कई समस्याएं बनी हुई हैं। इसके लिए सत्ताधारी पार्टी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि बैठक में शामिल सभी नेता अपनी बात कहें ताकि भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हो सके। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव से कार्यवाही आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।

इन पार्टियों के नेता होंगे शामिल

  1. इंडियन नेशनल कांग्रेस
  2. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
  3. समाजवादी पार्टी
  4. राष्ट्रीय जनता दल
  5. जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस
  6. जम्मू और कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
  7. झारखंड मुक्ति मोर्चा
  8. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
  9. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)
  10. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट)
  11. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया
  12. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन
  13. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
  14. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
  15. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
  16. विदुथलाई चिरुथैगल काची
  17. मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
  18. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (बेनीवाल)
  19. केरल कांग्रेस
  20. केरल कांग्रेस (M)
  21. विकासशील इंसान पार्टी
  22. भारत आदिवासी पार्टी

गठबंधन भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगा और राज्यों के आगामी चुनावों तथा 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए एकजुट मोर्चा के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालिया हार ने भी विपक्षी गठबंधन को देश में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने पर मजबूर किया है। इससे पहले, ‘इंडिया’ गठबंधन की आधिकारिक बैठक जून, 2024 में हुई थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *