7 लाख परिवारों को बिजली बिल से मुक्ति, हरियाणा में शुरू होगी बिना लोन वाली सोलर योजना, मंत्री विज का एलान

0

हरियाणा में 1 किलोवाट लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर बिना बैंक ऋण और बैंक गारंटी के सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। विभाग के कर्मचारी खुद घर-घर जाकर प्रक्रिया पूरी करेंगे और सोलर सिस्टम स्थापित करवाएंगे। इससे लाभार्थियों का बिजली बिल लगभग शून्य हो जाएगा। प्रदेश में ऐसे 7 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं जिन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दीl

विज ने बताया कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले 5 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को भी आसान किस्तों पर सोलर सिस्टम उपलब्ध करवाने की योजना है। इसमें सरकारी सब्सिडी के बाद बची राशि उपभोक्ताओं से किस्तों में ली जाएगी और बैंक ऋण की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने किसानों के लिए भी नई पहल का जिक्र करते हुए कहा कि खाली पड़ी जमीन पर किसान अपने खर्च पर सोलर प्लांट लगा सकेंगे। सरकार उनसे निर्धारित दरों पर बिजली खरीदेगी, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर तीन पुरस्कार मिले हैं।
राज्य में इस योजना के तहत रिकॉर्ड आवेदन प्राप्त हुए हैं। सरकार ने चालू वर्ष में 2.20 लाख रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर