मौसम अपडेट: देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, तपती गर्मी से कब तक मिलेगी राहत
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में कम से कम 31 मई तक ओलावृष्टि, धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले दो से तीन दिनों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए काफ़ी अनुकूल हो गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और गोवा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। बिहार और झारखंड में 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बिहार में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मध्य महाराष्ट्र में 30 मई को झमाझम बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा में 31 मई को बारिश की संभावना है। गुजरात में 31 मई से 2 जून के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं चल सकती है।
