हरियाणा में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले
एक बार फिर से हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है. 18 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. दो दिन में दूसरी बार हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है. मंगलवार को 18 आईएएस और 3 एचसीएस के तबादले एवं नियुक्तियां की हैं. इनमें चरखी दादरी एवं जींद के डीसी भी शामिल हैं.
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सूबे के कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं. कुछ को नई पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

वीरेंद्र कुमार को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी: 1 दिन पहले पानीपत के डीसी से पद बदलकर स्पेशल सेक्रेटरी बनाए गए वीरेंद्र कुमार दहिया को फिर से परिवहन विभाग के निदेशक पद का जिम्मा भी सौंपा गया है. वे पहले इस पद पर रह चुके हैं. वहीं, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे पंकज यादव को सहकारिता विभाग में प्रिंसीपल सेक्रेटरी, पब्लिक हेल्थ एवं पीआरसी हरियाणा भवन नई दिल्ली नियुक्त किया है. सम्वर्तक सिंह खंगवाल का फिर से तबादला किया गया है.

