टीवाईई चंडीगढ़ चैप्टर फाइनल 2025–26: युवा उद्यमियों का

0

टीवाईई चंडीगढ़ चैप्टर फाइनल 2025–26: युवा उद्यमियों का

शानदार प्रदर्शन, स्कूल छात्रों ने लाइव स्टार्टअप पिच किए

 

सतलुज पब्लिक स्कूल की ‘ट्रैक एड’ और डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ‘स्किलवोरा एआई’ बनी संयुक्त विजेता

 

टीवाईई नेशनल फाइनल में करेंगी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व

 

मोहाली, 13 मई 2026

 

टीआईई चंडीगढ़ द्वारा इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), मोहाली के एमपीएच हॉल में टीआईई यंग एंटरप्रेन्योर्स (टीवाईई) चैप्टर फाइनल 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र उद्यमियों ने भाग लेकर अपने अभिनव स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत किए।

 

प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की 19 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 9 टीमों ने फाइनल राउंड में जगह बनाई। इनमें सतलुज पब्लिक स्कूल की 4 तथा डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की 5 टीमें शामिल रहीं। छात्रों ने नवाचार, समस्या समाधान, सामाजिक प्रभाव और स्थिरता पर आधारित अपने बिजनेस मॉडल जूरी के सामने प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम का मूल्यांकन प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों डॉ. दपिंदर कौर बख्शी, जॉइंट डायरेक्टर, पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सोमवीर आनंद, सीईओ एवं मिशन डायरेक्टर, इनोवेशन मिशन पंजाब तथा शुभम सागर साहू, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर, एआईसी-आईएसबी द्वारा किया गया। जूरी ने छात्रों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल की सराहना की।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रजनीश शर्मा, वाइस चांसलर, चितकारा यूनिवर्सिटी (एचपी), टीआईई ग्लोबल बीओटी 2026-27 एवं पूर्व अध्यक्ष टीआईई चंडीगढ़ हरित मोहन, टीआईई चंडीगढ़ के अध्यक्ष पुनीत वर्मा तथा डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डिप्टी सीईओ डॉ. गोपन गोपालकृष्णन ने छात्रों को प्रेरित किया।

 

टीआईई चंडीगढ़ के अध्यक्ष पुनीत वर्मा ने कहा कि टीवाईई कार्यक्रम विद्यार्थियों को मेंटरशिप, व्यावहारिक अनुभव और बिजनेस चुनौतियों का सामना करने का अवसर देकर उन्हें भविष्य के स्टार्टअप फाउंडर्स और इनोवेटर्स के रूप में तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा प्रस्तुत आइडियाज ट्राइसिटी के युवाओं में बढ़ती उद्यमशीलता क्षमता को दर्शाते है।

 

उन्होंने बताया कि टीआईई चंडीगढ़ ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के बीच कुल 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि वितरित की। साथ ही विजेता टीमें अब टीवाईई नेशनल फाइनल में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विजेता टीमों में ट्रैक ईडी (सतलुज पब्लिक स्कूल) एवं स्किल वोरा एआई (डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स), प्रथम रनर-अप बायो रैप (सतलुज पब्लिक स्कूल) और द्वितीय रनर-अप माय कोफोर्ज (डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स) रहा।

कार्यक्रम का समापन विजेताओं के सम्मान, पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *