पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई बीजेपी में शामिल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.
ज्ञान सिंह मान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं.
सुनील जाखड़ और नायब सिंह सैनी ने ज्ञान सिंह मान का पार्टी में स्वागत किया है.
सोमवार को इस कार्यक्रम के दौरान भगवंत मान के कुछ अन्य पुराने क़रीबी भी बीजेपी में शामिल हुए.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
