हरियाणा के कैथल में बनी अनोखी जोड़ी, 3 फीट के दूल्हे को मिली 3 फीट की दुल्हन
हरियाणा के कैथल में 3 फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी चर्चा का विषय बन गई। शादी में पूरा गांव शामिल हुआ। दूल्हा बुलेट बाइक पर डांस करता हुआ दुल्हन को लेने गया।
जैसे ही दूल्हा अपनी ही हाइट की दुल्हन को घर लेकर पहुंचा, गांव के लोग नाचने और सेल्फी लेने लगे। हाइट के चलते ही युवक की शादी नहीं हो रही थी। छोटा होने के कारण लोग उसे बोना-बोना कहकर पुकारते थे और इसी के चलते उसका कहीं रिश्ता नहीं हो पा रहा था।
हालांकि, पहले कुछ रिश्ते आए भी, लेकिन परिवार ने शादी से मना कर दिया, क्योंकि उसके बड़े भाइयों की उस समय तक शादी नहीं हुई थी। बाद में उसे रिश्ता नहीं मिल रहा था।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
