केंद्र, राज्य और अब नगर निगम में भी होगी भाजपा की सरकार : ज्ञान चंद गुप्ता*

0

 

 

*केंद्र, राज्य और अब नगर निगम में भी होगी भाजपा की सरकार : ज्ञान चंद गुप्ता*

 

पंचकूला, 9 मई। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को चुनावी शोर थमने के बाद शनिवार को सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने वार्डों में बूथ स्तर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसी कड़ी में वार्ड नम्बर-6 से भाजपा प्रत्याशी श्री पार्थ गुप्ता के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी बूथ प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां कीं।

 

शुक्रवार को भाजपा मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल एवं वार्ड नम्बर-6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता के पक्ष में मशहूर हरियाणवी गायक माशुम शर्मा, प्रसिद्ध भजन गायक कन्हेया मितल हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपूल गोयल सहित कई वरिष्ठ एवं जाने-माने नेताओं ने चुनाव प्रचार किया तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने बातचीत करते हुए कहा कि जिस प्रकार केंद्र और हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित में कार्य कर रही है, उसी प्रकार अब पंचकूला नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल भारी मतों से विजयी होंगे और पंचकूला को भाजपा की “ट्रिपल इंजन सरकार” का लाभ मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निगम में एक ही विचारधारा की सरकार होने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा पंचकूला विकास के क्षेत्र में प्रदेश का नम्बर-1 शहर बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव पारदर्शिता, विकास और जनसेवा की राजनीति को प्राथमिकता दी है और जनता का भरपूर समर्थन भाजपा के साथ है।

 

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि वार्ड नम्बर-6 सहित पूरे पंचकूला में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और जनता 10 मई को कमल का बटन दबाकर भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदान दिवस पर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान भी किया।

 

*जारीकर्ता*

*कार्यालय*

*ज्ञान चन्द गुप्ता*

*पूर्व अध्यक्ष, हरियाणा विधान सभा।*

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *