चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: रातभर चला अभियान, रेहड़ियां-तंदूर समेत 14 ट्रकों में भरकर जब्त किया सामान
चंडीगढ़। नगर निगम की एंफोर्समेंट विंग ने वीरवार देर रात शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। रात 10 बजे शुरू हुआ यह अभियान पूरी रात चला। वी-4 सड़कों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्ट्रीट वेंडरों का अवैध सामान हटाया। रेहड़ियां, तंदूर, टेबल, बाक्स और अन्य ढांचे जब्त किए गए। यह सामान 14 ट्रकों में लोड किया गया।
अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करना और लोगों की आवाजाही को सुचारु बनाना था। अभियान की निगरानी नौ प्रवर्तन सब इंस्पेक्टरों ने की। अभियान के दौरान टीमों ने
मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि नियमों के अनुसार आवश्यक सेवाओं से जुड़े स्ट्रीट वेंडरों को अपना कारोबार बंद होने के बाद प्रतिदिन सामान हटाना जरूरी है। इसके बावजूद कई वेंडर रातभर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा कर रहे थे, जिससे पैदल यात्रियों और सुबह आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पूरे शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए 14 ट्रकों की तैनाती की गई थी। मेयर ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित और सख्ती के साथ जारी रहेंगे।
सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार ही अपना व्यवसाय करें ताकि शहर में स्वच्छता, व्यवस्था और सुचारु यातायात बना रहे।
