वार्ड नं. 6 में भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता का जनसंपर्क लगातार जारी, घर-घर मिल रहा अपार समर्थन।
वार्ड नं. 6 में भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता का जनसंपर्क लगातार जारी, घर-घर मिल रहा अपार समर्थन।
Dated : 05.05.2026
पंचकूला, वार्ड नंबर 6 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी के पौत्र पार्थ गुप्ता का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। वे अपने वार्ड के सेक्टर 16, 17 एवं 18 में निरंतर घर-घर जाकर सैक्टर वासियों से संपर्क कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान कई स्थानों पर उनके साथ वरिष्ठ नेता श्री ज्ञान चंद गुप्ता भी सक्रिय रूप से मार्गदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान सेक्टर 16, पंचकूला के हाउस नंबर 711 और 846 में युवाओं एवं वरिष्ठ समर्थकों ने “चाय पर चर्चा” के माध्यम से पार्थ गुप्ता के साथ संवाद किया और अपना समर्थन व्यक्त किया। वहीं शाम के समय सैक्टर 17 एवं सेक्टर 18 में भी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैक्टरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पार्थ गुप्ता ने सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पर आभार व्यक्त किया तथा आगामी 10 मई को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड नंबर 6 की जनता विकास और सुशासन के लिए भाजपा को अपना समर्थन देगी।
*जारीकर्ता*
*कार्यालय*
*पार्थ गुप्ता*
*प्रत्याशी वार्ड नम्बर 6*
