जज साहब मेरी जान को खतरा है… लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ के पूर्व करीबी ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

0

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के पूर्व में करीबी रहे अमनदीप मुल्तानी ने जान को खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मुल्तानी ने अदालत में दायर याचिका में दावा किया कि उसे विरोधी गैंगस्टर लक्की पटियाल और डोनी बल गुट से गंभीर खतरा है और फोन पर धमकियां भी मिल रही हैं।

ऐसे में राज्य सरकार को उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं। याचिका में अमनदीप मुल्तानी ने बताया कि छात्र जीवन के दौरान वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के संपर्क में था। इसी दौरान उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हुए थे, हालांकि अब वह उन मामलों में बरी हो चुका है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *