राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने थामा BJP का हाथ, नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता

0

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव चड्ढा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी भाजपा में शामिल हुए।

राघव चड्ढा जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे, वहां पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने उन्हें रिसीव किया। जिसके बाद नितिन नवीन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और बाद में मिठाई खिलाई।

इससे पहले, राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बागी सांसदों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका दिया।उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी आप से अलग हो गए हैं। राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के 10 में से सात सदस्यों का भाजपा में विलय होने वाला है।

राघव चड्ढा ने AAP छोड़ने के फैसले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई हैं। उन्होंने कहा कि जिस आप को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा, वह अपने मार्ग से भटक गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं,. बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ”पार्टी को दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों में विस्तार देने के लिए सभी नेताओं ने मिलकर कड़ी मेहनत की थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। मैं आप से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं।”

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागज़ात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने एक बार फिर पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है।केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”भाजपा ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धोखा किया है।”

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *