पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

0

पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

-शिकायतकर्ता रेशमा बोलीं2021 से कर रही हूं शिकायत, प्रशासन और अधिकारियों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी

मोहाली

मोहाली क्षेत्र में पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। शिकायतकर्ता रेशमा ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2021 से लगातार शिकायतें देने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रेशमा के अनुसार, उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया कि उनके गांव पल्लनपुर (ब्लॉक खरड़) की पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है, जिससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है बल्कि गांव के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी बीडीओ और अन्य अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। रेशमा का कहना है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारी अपनी ड्यूटी निभाने में नाकाम रहे हैं। अब उन्होंने दोबारा शिकायत देकर जल्द न्याय दिलाने और कब्जा हटाने की मांग की है।

 

रेशमा के अनुसार, वर्ष 2021 में उन्होंने सबसे पहले इस मामले को उठाया था, जब पंचायत जमीन पर कब्जे की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि उस समय संबंधित विभाग को लिखित शिकायत दी गई थी और मौके की जांच की मांग की गई थी। इसके बाद भी कई बार अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन हर बार मामले को टाल दिया गया। रेशमा ने कहा कि उन्होंने बीडीओ, एसडीएम खरड़ समेत कई अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन किसी ने भी मौके पर आकर कार्रवाई नहीं की। इससे कब्जाधारियों के हौसले और बढ़ गए।

 

रेशमा ने बताया कि इस विवाद के चलते गांव के लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत की जमीन सार्वजनिक उपयोग के लिए होती है, लेकिन कब्जे के कारण इसका सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। रेशमा के मुताबिक, उन्होंने कई बार प्रशासन से मांग की कि कब्जा हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह उच्च अधिकारियों और अदालत का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगी।

 

हाईकोर्ट के एक हफ्ते में कब्जा छुड़वा जाए, एक साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

शिकायतकार्त रेशमा ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसपर हाईकोर्ट ने संबंधित पंचायत और बीडीपीओ को आदेश जारी किए थे कि एक हफ्ते के अंदर अवैध कब्जा हटा कर उसकी रिपोर्ट पेश की जाए। लेकिन अब एक साल पूरा होने के बाद भी ये ना तो गांव पंचायत और ना ही बीडीपीओ की तरफ से कोई कार्रवाई की गई। रेशमा ने बताया कि अब आलम यह है कि गली में अवैध कब्जे के कारण सारा पानी का बहाव उनके घर की तरफ हो गया।

जिस कारण उनके घर को नुकसान पहुंच रहा है।

 

शिकायतकर्ता रेशमा : 9056280137

मौजूदा सरपंच : 9397100003

पूर्व सरपंच : 9501181893

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *