खरड़ के पास गांव जंडपुर में देर रात हिंसक झड़प, तेजधार हथियारों से दो सगे भाइयों पर हमला; तीन घायल, CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

0

खरड़ के पास गांव जंडपुर में देर रात हिंसक झड़प, तेजधार हथियारों से दो सगे भाइयों पर हमला; तीन घायल, CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

खरड़ के नजदीक गांव जंडपुर में आपसी विवाद देर रात हिंसक रूप ले गया, जहां तेजधार हथियारों से दो सगे भाइयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों की पहचान जरनैल सिंह और अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो आपस में भाई बताए जा रहे हैं। वहीं संदीप सिंह को भी चोटें आई हैं। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे जरनैल सिंह अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के अमनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

हमले के दौरान जरनैल सिंह के हाथ और अंगूठे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे भाई अमरजीत सिंह के मुंह और हाथ पर चोट लगी है। झगड़ा होते देख आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *