“मंडी मर्डर केस में नया मोड़: आरोपी अस्पताल में भर्ती, अब होगी मानसिक जांच”

0

गोपालपुर में कॉलेज छात्रा सिया हत्याकांड के आरोपी को पुलिस रिमांड के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डीएसपी संजीव गौतम ने पुष्टि की कि आरोपी का इलाज जारी है और उसकी मानसिक स्थिति का भी परीक्षण कराया जाएगा।

मंगलवार को सिया का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। उसके चचेरे भाई दिव्यांश ने मुखाग्नि दी। परिवार गहरे सदमे में है और सिया की तीन अन्य बहनें भी हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी काफी समय से अपने पास दराट रखता था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दराट बरामद कर लिया है। इस घटना की एक महिला प्रत्यक्षदर्शी है, जिसकी गवाही को मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने दराट से कुछ युवकों पर हमला भी किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर