जीरकपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: 7 युवतियां रेस्क्यू, 4 आरोपी गिरफ्तार

0

मोहाली:  जीरकपुर पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पटियाला हाईवे स्थित एके ग्रैंड होटल में सोमवार देर रात छापेमारी कर 7 युवतियों को रेस्क्यू किया। इस धंधे को संचालित करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित होटल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी होटल के खिलाफ दो बार केस दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे इसकी गतिविधियां पहले से ही संदेह के घेरे में थीं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवतियों को यहां कौन लेकर आया और इस रैकेट के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

एएसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें से अधिकांश युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। आरोपितों के खिलाफ अनैतिक तस्करी (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 और 112 भी जोड़ी जा सकती है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *