ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, आबकारी विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

0

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
ढाबे की आड़ में बेची जा रही थी शराब, मालिक पर केस दर्ज

आबकारी विभाग ने आज देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर गांव शताबगढ़ स्थित एक ढाबे पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। बताया जा रहा है कि यहां केवल चंडीगढ़ में बिकने योग्य शराब को गैरकानूनी तरीके से बेचा जा रहा था।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, ढाबे के मालिक द्वारा ढाबे की आड़ में लोगों को शराब पिलाने और बेचने का काम किया जा रहा था। मामले संबंधी जानकारी देते हुए आबकारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ढालीवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शताबगढ़ के लवली ढाबा में अवैध शराब की बिक्री हो रही है।

उन्होंने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर जब टीम ने ढाबे पर छापा मारा, तो वहां से केवल चंडीगढ़ में बिकने योग्य अंग्रेजी और देसी शराब की बोतलें, अद्धे और पव्वे बड़ी मात्रा में बरामद हुए।

पुलिस ने इस संबंध में शराब को जब्त कर लिया है और ढाबा मालिक दलवीर सिंह, निवासी सफीपुर (हाल निवासी शताबगढ़) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *