विवाद के बाद फिर रिलीज होगा ‘टटीरी’ गाना, रैपर-सिंगर बादशाह ने नया वर्जन किया अनाउंस

0

 रैपर-सिंगर बादशाह का हरियाणवी गाना ‘टटीरी’ हाल ही में विवादों में घिर गया था। गाने के बोल, विजुअल्स और कुछ सीन को लेकर आपत्तियां जताई गईं, जिसके बाद बादशाह पर कानूनी कार्रवाई भी हुई। हालांकि पूरे विवाद पर माफी मांगने के बाद अब सिंगर ने इस ट्रैक का नया वर्जन जारी करने का ऐलान किया है। इस नए वर्जन का नाम ‘टटीरी फिर से’ रखा गया है, जिसमें सभी आपत्तिजनक हिस्सों को हटा दिया गया है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नए वर्जन की एक झलक भी शेयर की, जिससे साफ है कि ‘टटीरी’ को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। ये गाना 14 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

बताते चलें, विवाद बढ़ने के बाद NCW ने भी इस मामले पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद बादशाह ने आयोग से माफी मांगी और दो अहम पहल की घोषणा की। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 50 लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने और अगले चार महीनों में महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित एक नया गाना रिलीज करने का वादा किया।

बादशाह ने इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी।

‘टटीरी’ गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था, जिसमें बादशाह के साथ सिंगर सिमरन जगलान की आवाज थी। गाने के कुछ बोल, स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों के विजुअल्स और इशारों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद गाने के वीडियो को हटा दिया गया और कई प्लेटफॉर्म्स से इसके लिंक भी हटाए गए।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *