मोहाली फेज-7 में चोरी की कोशिश नाकाम, मोहल्ले वालों ने मिलकर चोर को दबोचा

0

मोहाली के फेज-7 की घटना: पूरे मोहल्ले ने मिलकर चोर को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक फेज-7 में एक काफी समय से बंद पड़ी कोठी के अंदर एक चोर दीवार फांदकर घुस गया।

जब स्थानीय लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने चारों तरफ से कोठी को घेर लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोठी के मालिक विदेश में रहते हैं और इस घर का केयरटेकर भी उस समय बाहर गया हुआ था। जैसे ही हमें जानकारी मिली, आसपास के लोगों ने एकजुट होकर घर को घेर लिया और पुलिस को बुलाकर पूरे मामले में चोर को काबू कर लिया।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह चोर को कोठी के कपबोर्ड के अंदर से पकड़ा गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर