चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों की महिला नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

0

आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों से जुड़ी कई सक्रिय महिलाओं ने वीरवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन नेताओं ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का नेतृत्व एचएस लक्की ने किया। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी कनु शर्मा और सिंपल नैयर, जो आम आदमी पार्टी की महिला विंग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं, ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी जॉइन की। युगांक्षीका और कुलजीत कौर ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। नई शामिल हुई नेताओं ने आगामी नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। एचएस लक्की ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देती है, और उन्होंने विश्वास जताया कि अन्य दलों से और लोग भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *