ग्रेनेड हमले की गुत्थी सुलझी नहीं, अब फायरिंग से दहला न्यू चंडीगढ़
मोहाली के न्यू चंडीगढ़ इलाके के गांव हुशियारपुर में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
अज्ञात हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल
गोलियों के निशान के शॉट:
घर की दीवारों और गेट पर साफ दिखाई दिए गोलियों के निशान
फायरिंग से परिवार दहशत में, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा
इलाके के लोग भी घटना के बाद सहमे हुए
पुलिस और फोरेंसिक टीम के शॉट:
मौके पर पहुंची पुलिस, CIA और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
पूरे इलाके को घेरकर बारीकी से की गई जांच
सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले गैंगस्टर द्वारा फिरौती मांगने की भी जानकारी
हालांकि कल चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर ग्रेनेड हमले का मामला अभी सुलझा भी नहीं पाया था कि चंडीगढ़ से सटे न्यू चंडीगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
दरअसल, आए दिन विदेशों में बैठे गैंगस्टर क्लब मालिकों, प्रॉपर्टी डीलरों, बिल्डरों और पंजाबी सिंगरों से लगातार फिरौती की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर पहले भी मोहाली और चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलरों और सिंगरों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ में एक मेडिकल शॉप और शराब ठेकेदारों के घर के बाहर भी गोलियां चलाई गई थीं। इन लगातार हो रही वारदातों से साफ है कि गैंगस्टरों का खौफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।
पुलिस भले ही बड़े-बड़े दावे करती रहे कि जगह-जगह नाकेबंदी की गई है, लेकिन इसके बावजूद गैंगस्टर बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
