अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई

0

अमृतसर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह हमेशा की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी उसकी साइकिल और मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। यह घटना आज (30 मार्च) सुबह करीब 10 बजे अटारी क्षेत्र के राजताल गांव के पास हुई। मृतक की पहचान राजताल गांव निवासी 35 वर्षीय सोहना सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *