बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि
शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु एवं शहीद सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बलिदान दिवस के उपलक्ष पर कई वरिष्ठ नागरिक व समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष सोसाइटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अष्ट के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा उपस्थित रहे। वहीं पंजाबी के मशहूर गायक मंटू शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह बब्बू, पूर्व अस्सिटेंट सुपरीटेंडेंट तिहाड़ जेल राजेश कुमार, अनिल अरोड़ा तथा प्रमुख समाजसेवी बलबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
परमजीत सिंह पम्मा और इंद्रजीत सिंह अष्ट ने इस मौके पर कहा कि जिन महान क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई, उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके त्याग, साहस और आदर्शों से प्रेरणा लेना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में समय-समय पर बच्चों को इन महान क्रांतिकारियों के जीवन और विचारों से अवगत कराया जाए। अभिभावक बच्चों को ऑनलाइन गेम्स से दूर कर उन्हें देशभक्ति, संस्कार और समाज सेवा की दिशा में प्रेरित करें।
कार्यक्रम में सुनीता अरोड़ा, श्रीमती एम. प्रिया, लक्ष्मी पवार, जितेंद्र सिंह बब्बर, प्रसिद्ध जादूगर, नरेश चंद, अरविंद सिंह नवदीप सिंह कुमारी वैष्णवी ने उत्तराखंड और पंजाबी में डांस किया। हरजीत कौर टक्कर, रेखा खुरमी, अमरजीत सिंह, कविता गिरधर, परमजीत सिंह मारवाह, बबली शर्मा, श्रीमती अनु भाटिया, ,राजाराम ने क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी।
