चंडीगढ़ : प्राॅपर्टी डीलर की हत्या मामले में पंजाब AGTF का एक्शन, कैथल में मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार दोपहर प्रॉपर्टी डीलर प्रीत नागरा उर्फ चीनी नागरा (31) की गोलियां बरसाकर हत्या के मामले में पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कार्रवाई की है।
एजीटीएफ की टीम ने हरियाणा के कैथल से दो शूटर्स को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। पकड़े गए शूटरों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान और प्रीतम के ताैर पर हुई है।पीयूष फिरोजपुर का रहने वाला है। वहीं दूसरा शूटर प्रीतम नवांशहर का बताया जा रहा है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
