चंडीगढ़ कोर्ट में 17-18 मार्च ‘नो वर्क डे’; बार काउंसिल के चुनाव होंगे, सिर्फ जरूरी मामले ही सुने जाएंगे
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में मंगलवार और बुधवार को सामान्य कामकाज नहीं होगा। सिर्फ आवश्यक और जरूरी मामलों की सुनवाई होगी। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के कारण इन दाेनों दिन जिले की अदालतों में ‘नो वर्क डे’ घोषित किया गया है। चुनाव में वकील मतदान करेंगे, इसलिए नियमित पेशियां और बहस नहीं होंगी।
ये चुनाव पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में एक साथ करवाए जा रहे हैं। बार एसोसिएशन के प्रधान अशेाक चौहान ने न्यायिक अधिकारियों के फैसले में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि दोनों दिन कोर्ट के जरूरी कामकाज चलते रहेंगे।
इसके लिए कोर्ट वकीलों और क्लर्कों की ड्यूटी लगाई गई है। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि वकील मतदान में हिस्सा ले सकें। साथ ही अदालत का जरूरी कामकाज भी चलता रहे।
पहली मंजिल पर वकील अरुण भाटिया व दिनेश के साथ क्लर्क काका राम व विजय शर्मा मौजूद रहेंगे। दूसरी मंजिल पर वकील विवेक कुमार शर्मा और अभिषेक चौहाल के साथ क्लर्क अनिल कुमार, मनोज कुमार और जय प्रकाश जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसी तरह तीसरी मंजिल पर वकील मनजीत सिंह, विकास कुमार और विकास गुप्ता की ड्यूटी लगी है। उनके साथ क्लर्क सुरजीत सिंह, शिव थापर और दयाल कुमार रहेंगे। चौथी मंजिल पर वकील पूजा रानी, राजेश शर्मा और हिमांशु शर्मा कामकाज संभालेंगे। उनके साथ क्लर्क दीपक, जगदीप सिंह और रजिंदर मौजूद रहेंगे।
