मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस यात्रा स्कीम…..
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस यात्रा स्कीम…..
विधायक कुलवंत सिंह ने मोहाली से 12वीं बस को हरी झंडी दिखा किया रवाना
मोहाली 16 मार्च ( प्रदीप सिंह हैप्पी ): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के चलते शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस स्कीम के तहत आज मोहाली विधानसभा क्षेत्र से तीर्थ यात्रा के लिए 12वीं बस को हरी झंडी दिखाई गई। विधायक कुलवंत सिंह ने वार्ड नंबर- 40 सुहाना से बस को हरी झंडी दिखाई। पत्रकारों से बात करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस स्कीम के तहत श्रद्धालुओं से भरी यह बस दो रात और तीन दिन में श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वाल्मीकी मंदिर. जलियांवाला बाग और बाघा बॉर्डर का सफर पूरा करके वापस आएगी। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि इस सफर के दौरान जहां श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे, वहीं एक साथ समय बिताने से भाईचारा और मजबूत होगा। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि इस तीर्थ यात्रा बस स्कीम के तहत, पूरे पंजाब से तीर्थयात्रियों की लगभग 60 बसें हर दिन तीर्थ यात्रा पर जा रही हैं और लोगों की मांग पर इस यात्रा स्कीम को आगे बढ़ाया जाएगा , ताकि कोई भी तीर्थयात्री तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे। कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मां और आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने राज्य के लोगों से जो वादे और गारंटी की थी, उसे पूरा किया गया है। मीडिया से बात करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन सेंटरों पर ज़रूरी कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि राज्य के लोगों को इस स्कीम का फ़ायदा उठाने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि इस स्कीम को अच्छे से लागू करने के लिए आम आदमी पार्टी के वर्कर और सपोर्टर गांव-लेवल और बूथ-वाइज़ लिस्ट भी तैयार कर रहे हैं। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मोहाली शहर में कई चौक बनाए गए हैं और बाकी चौकों का काम बड़े लेवल पर चल रहा है। और जो आने वाले कुछ दिनों में पूरे हो जाएंगे। इससे मोहाली शहर की खूबसूरती बनी रहेगी, वहां ट्रैफिक की समस्या भी कंट्रोल होगी, इस मौके पर बात करते हुए स्टेट अवार्डी और हल्का कोऑर्डिनेटर – फूलराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। लोग पहल कर रहे हैं और बूथ वाइज अपने नाम रजिस्टर करा रहे हैं, इस मौके पर स्टेट अवार्डी और हल्का कोऑर्डिनेटर – फूलराज सिंह, नंबरदार हरसंगत सिंह सोहना, सुरिंदर सिंह रोड़ा, कुलदीप सिंह समाना, गोबिंदर मित्तल चेयरमैन (मार्केट कमेटी), जसपाल सिंह पार्षद, कमलजीत कौर सोहना, बलविंदर सिंह मौली, गुरदीप सिंह, निर्मल सिंह, अमरीक सिंह भी मौजूद थे,
फोटो कैप्शन:
विधायक कुलवंत सिंह के बस को हरी झंडी देते हुए, साथ – फूलराज सिंह, नंबरदार हरसंगत सिंह, सुरिंदर सिंह रोड़ा सुहाना और अन्य
