चंडीगढ़ में शिक्षकों पर लाठीचार्ज की सुखजिंदर सिंह रंधावा ने की कड़ी निंदा

0

पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता Sukhjinder Singh Randhawa ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है। रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि शिक्षकों के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मान और संवाद के हकदार हैं, न कि दमन के।

 

उन्होंने कहा कि सरकार को बल प्रयोग कर शिक्षकों की आवाज दबाने की बजाय उनकी मांगों को सुनना चाहिए और उनके साथ बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए। रंधावा ने आगे कहा कि सरकार को शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर न्याय सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो सके।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *