युद्ध ने काटा अंबाला और ईरान का ‘व्यापारिक कनेक्शन’, ईरान को एड्स की दवा सप्लाई ठप…करोड़ों के टेंडर स्वाहा
अंबाला से ईरान जाने वाली एड्स यानी एंटी रेट्रो वायरल ड्रग्स के ऑर्डर बंद हो गए हैं। अंबाला की एक फार्मा कंपनी से ईरान सहित 50 देशों में एड्स की दवा भेजी जाती है। हाल ही में इसी दवा का करोड़ों रुपये का एक और टेंडर निकाला जाना था लेकिन जंग के कारण अंबाला के उद्यमी गुरुदेव दत्त छिब्बर का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। इससे न केवल अंबाला बल्कि पूरे हरियाणा के फार्मास्युटिकल उद्यमियों की चिंता बढ़ गई हैं जो ईरान को निर्यात करते हैं।
फार्मा उद्योगपति गुरुदेव दत्त छिब्बर ने बताया कि वह कई दशकों से अमेरिका-इस्त्राइल छोड़कर करीब 50 देशों में एड्स की दवाओं की सप्लाई कर रहे हैं। ईरान में भी 9 साल से यह दवा भेजी जा रही है। करोड़ों का टेंडर निकलने से पहले ही युद्ध शुरू हो गया है।
