कौन है वो किसान, जिसकी बेटी की शादी में अचानक पहुंच गए राहुल गांधी, सामने आईं तस्वीरें

0

सोनीपत: कांग्रेस के सीनियर नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत में एक किसान की बेटी की शादी में पहुंचे हैं। इस मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं। कांग्रेस ने खुद इस मौके की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर की और उस किसान के बारे में भी बताया, जिसके घर के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने शिरकत की।

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करके बताया, “राहुल गांधी सोनीपत में किसान संजय मलिक की बेटी की शादी समारोह में शामिल हुए। राहुल गांधी ने 2023 में पहली बार संजय से मुलाकात की थी। उनके साथ खेतों में काम किया और किसान परिवारों के संघर्ष की कहानी सुनी।”

https://x.com/INCIndia/status/2031265107075108976?s=20

कांग्रेस ने बताया, “राहुल गांधी ने संजय मलिक और उनके परिवार के हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया था। आज राहुल गांधी उनके परिवार की खुशियों का हिस्सा बने हैं।”

गौरतलब है कि राहुल गांधी समय-समय पर किसानों के साथ संवाद करते रहे हैं। वह किसानों की समस्याओं को सुनते हैं और उस पर अपने विचार रखते हैं। वह मानते हैं कि किसान देश के सबसे अहम वर्ग में से एक हैं और उनके लिए योजनाएं चलाकर उन्हें लाभ पहुंचाना चाहिए।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *