चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने पिस्टल समेत बीए का छात्र पकड़ा:पुलिस देख भागने पर हुआ शक, वारदात करने के फिराक में था, पहले भी दो केस

0

ट्राइसिटी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी के रहने वाले मोहित के रूप में हुई है।

आरोपी को डीएसपी लक्ष्य पांडेय की सुपरविजन में क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंदर पटियाल की अगुआई में टीम ने पकड़ा है। आरोपी चंडीगढ़ के नामी प्राइवेट कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा है।

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम गश्त कर रही थी कि जैसे ही टीम सारंगपुर से आईआरबी कॉम्प्लेक्स जाने वाली मुख्य सड़क पर पहुंची तो एक पैदल युवक आईआरबी कॉम्प्लेक्स की तरफ से सारंगपुर की ओर आता दिखाई दिया। जिस पर पुलिस को शक हुआ और उसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देख कुछ दूरी से ही पीछे मुड़कर भागने लगा।

उसे देख पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे पकड़ने के लिए उसका पीछा किया और उसे कुछ ही दूरी पर जाकर पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल और मैगजीन मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। इनमें पुलिस स्टेशन 39 में बीएनएस की धाराओं 118 (1), 126(2) और 351(2) और पुलिस स्टेशन मलोया में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के तहत एफआईआर दर्ज है।

आरोपी चंडीगढ़ के एक नामी प्राइवेट कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। उसके साथ कॉलेज में कौन-कौन रहता है और कॉलेज के बाद आरोपी किस-किस के संपर्क में रहा, उनका भी पुलिस पता लगा रही है और कि कहीं वे भी इसके साथ आपराधिक वारदातों में शामिल हैं या नहीं।

इसके अलावा आरोपी से देसी पिस्टल कहां से खरीदी, उसका पता लगाकर पुलिस वहां पर जल्द रेड करेगी। आरोपी ने पिस्टल के साथ किस वारदात को अंजाम देना था, इसका अभी खुलासा नहीं किया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *